- निलंबित दुर्गा शक्ति नागपाल को बनाया गया बांदा का जिलाधिकारी
उत्तर प्रदेश में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत आज 5 वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। तबादले वाले इन अधिकारियों में चर्चित आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल, कृष्ण कुमार, दिव्य प्रकाश गिरि, संयुक्ता समद्दार और आनंद कुमार शामिल हैं। इसके साथ ही डेढ़ दर्जन पीसीएस अफसरों के भी इधर-उधर किया गया है।
दुर्गा शक्ति नागपाल को बांदा का डीएम बनाया गया है। आईएएस कृष्ण कुमार को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आनंद कुमार को भी सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद बनाया गया है।आईएएस दिव्य प्रकाश गिरि को स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव का पद दिया गया है। आईएएस संयुक्ता समद्दार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर का आयुक्त बनाया गया है।
जानकारी के मुताबिक 2009 बैच की आईएएस अदुर्गा शक्ति नागपाल को अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोलने के कारण निलंबित कर दिया गया था। उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अवैध रूप से बनाई जा रही एक मस्जिद की दीवार को गिरा दिया था। इससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल जाने की आशंका थी। जनता के विरोध के मद्देनजर बाद में उन्हें राजस्व विभाग से सम्बद्ध कर दिया गया था।
तबादलों की जद में आने वाले पीसीएस अफसरों राकेश सिंह एडीएम वित्त बाराबंकी से एडीएम प्रशासन रायबरेली बनाए गए हैं। अरुण कुमार सिंह ओएसडी एलडीए से एडीएम वित्त बाराबंकी बने हैं। शमशाद हुसैन मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर से अपर आयुक्त मेरठ, शैलेंद्र मिश्रा एडीएम वित्त भदोही से मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर, वीरेंद्र मौर्य सिटी मजिस्ट्रेट जालौन से एडीएम वित्त भदोही बने हैं।
रामप्रकाश एसडीएम आगरा से सिटी मजिस्ट्रेट जालौन, अनूप कुमार सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर से एडीएम सिटी आगरा, मंगलेश दुबे एसडीएम बलरामपुर से सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर, देवेंद्र प्रताप सिंह अपर आयुक्त सहारनपुर से एडीएम वित्त बलिया और जयनाथ मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) गोंडा को दिव्यांगजन निदेशालय का उप निदेशक बनाया गया है।
महेश प्रकाश एसडीएम अम्बेडकरनगर से सीआरओ गोंडा, नीता यादव सीआरओ बस्ती से कमांडेंट नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, जबकि ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को एसडीएम बहराइच से सीआरओ बस्ती के रूप में नियुक्ति दी गई है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.