लोकपाल बिल के लिए भूख हड़ताल और आंदोलन से देश भर में मशहूर हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को आगामी 1 मई को जान से मार देने की धमकी दी गई है.
एक व्यक्ति की ओर से दी गई इस खुली धमकी से राज्य में हड़कंप मच गया है. संतोष गायधन नाम के व्यक्ति ने अन्ना हजारे को जान से मारने की धमकी दी है. उसका परिवार खेत विवाद को लेकर झूठे मुकदमे दर्ज होने से परिवार डर के साये में जी रहा है। संतोष का कहना है कि इस बारे में अन्ना हजारे, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, मंत्रियों से फरियाद लगाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ. इसी के चलते उसने अन्ना हजारे को जान से मारने की धमकी दी है.
जानकारी के मुताबिक अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर तालुका में रहने वाले संतोष गायधने के पास एक कृषि भूमि है, जिसे लेकर बीते काफी सालों से चल रहे विवाद से वह परेशान है. संतोष के परिवार को अन्याय होने का आभास हो रहा है. अन्ना हजारे समेत प्रशासन से न्याय के लिए गुहार लगाने के बाद भी उसके हाथ मायूसी ही लगी है. इसी गुस्से की भावना के साथ संतोष गयाधने ने चेतावनी दी है कि वह 1 मई महाराष्ट्र दिवस पर अन्ना हजारे की हत्या कर देंगे.
दरअसल इस खेत के विवाद को लेकर गयाधन परिवार पर गांव के ही कुछ लोगों ने दबाव बना रखा है. तरह-तरह के झूठे मुकदमे दर्ज कर परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. ऐसे में परिवार दहशत में जी रहा है. खेत विवाद और झूठे मुकदमों के डर से गायधने परिवार अब तंग आ चुका है. इस कारण ही उसने अन्न की हत्या की धमकी देने जैसा कदम उठाया है.
इससे पहले यह परिवार राष्ट्रपति को पत्र लिख कर सामूहिक आत्महत्या करने की अनुमति भी मांग चुका है. जब इससे भी बात नहीं बनी, तो अब संतोष गयाधन ने चेतावनी दी है कि एक मई को अन्ना हजारे रालेगणसिद्धि जाएंगे और उनकी हत्या कर देंगे.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.