बॉयफ्रेंड को बेटी के साथ देख लड़की के बाप ने की हैवानियत की हदें पार, पुलिस का कहना है…

Father cut private part of daughter's boyfriend in Uttar Pradesh's Bulandshahr

उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के डिबाई कोतवाली क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी युवक से लड़की के परिवार वालों द्वारा हैवानियत की हदें पार किए जाने का एक और मामला सामने आया है। 


बेटी के साथ पकड़े गए उसके बॉयफ्रेंड को लड़की के बाप ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो आग-बबूला हुए लड़की के बाप ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर बेरहमी से कई वार किए। 


युवक की हत्या के बाद पुलिस ने लड़ेकी के पिता और दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


पुलिस के मुताबिक दौरऊ गांव निवासी भोजराज सिंह के पुत्र किशन और कालू (23) सूरत की कपड़ा मिल में काम करते थे। किशन का एक युवती से पिछले 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती रात किशन प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। 



आरोप है कि देर रात को प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पकड़ कर लाठी डंडे से जमकर पिटाई की। इसके बाद गंभीर हालत में युवक को उसके घर ले गए। घायल युवक को उसके परिजन एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।


मृतक के पिता भोजराज सिंह ने बताया कि प्रेमिका के परिजनों ने किशन को लाठी-डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा उसके कमर, टांग आदि पर गहरे निशान पड़े थे। आरोपियों ने युवक के प्राइवेट पार्ट्स में भी गंभीर चोटें पहुंचाई हैं, गंभीर चोटों के कारण किशन की मौत होने का आरोप लगाया गया है।


पुलिस ने बताया कि आरोपी महेश व उसके पुत्र सोनू और राजू के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


ये भी पढ़ें

काम वाली को लिफ्ट में घसीट कर की ऐसी गंदी हरकत, वायरल हो रहा वीडियो !




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ