कानपुर के इस गांव में बच्‍चों ने दिखाया अपने GK का जलवा, जीत लिया पुरस्‍कार

  • घाटमपुर के महाशिवरात्रि मेले में हुआ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, बालकृष्ण, इकराम और कृष्ण ने जीते हजारों के नक़द पुरस्कार


घाटमपुर (कानपुर)।
कानपुर की हुड़दंगी होली जिस तरह देश भर में अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती है, उसी तरह होली से कुछ दिन पहले पड़ने वाला महाशिवरात्रि का त्‍योहार भी अपने खास अंदाज़ में मनाया जाता है.

इसअवसर पर देश कानपुर के ग्राम नंदना में शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और मेले का आयोजन किया गया. दो दिन तक चले इस आयोजन में भोले बाबा के शृंगार से लेकर भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और भंडारे जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. खासबात यह रही कि इस सबकी पूरी व्‍यवस्‍थ यहां के ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और सहभागिता से की. 

शिवरात्रि मेले के साथ ही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इसमें युवाओं ने उत्‍साह के साथ भाग लिया. प्रतियोगिता में बालकृष्ण पांडेय ने पहला स्थान हासिल 10 हज़ार रुपये का नक़द पुरस्कार प्राप्त किया। दूसरे स्थान और तीसरे  पर इकराम और कृष्ण सिंह  रहे। उन्हें क्रमशः 5000 और 2100 का नक़द पुरस्कार मिला। दस बच्चों ने पांच-पांच सौ रुपए का सांत्वना पुरस्कार जीता। मेला प्रबंधक अमित शुक्ल ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं और आयोजनों का मकसद गांव के बच्चों को ज्ञान अर्जन करकेअपने सामान्‍य ज्ञान को बेहतर है के लिए प्रोत्साहित करना ।

इस प्रतियोगिता का आयोजन राजेश्वरी-दुर्गा की स्मृति में राम लखन जानकी मेला(नंदना) समिति के तत्वावधान में कराया गया। यह समिति पिछले दो सौ साल से नंदना गांव में शिवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय मेला और संगीत का आयोजन करा रही है।

पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन  रविवार की रात मेला परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व किया गया। पुरस्कार वितरण गांव के ही तीन समाजसेवियों के हाथों सर्वश्री डॉ रामसनेही त्रिपाठी, अब्दुल रऊफ खान और छेदा सिंह के हाथों संपन्न हुआ। इन बुजुर्गों का भी फूल माला और अंगवस्त्रम के साथ सम्मान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ