इस शानदार नौकरी में मिल रहे डेली के 36,000 रुपये : कोई तैयार नहीं, करना चाहेंगे आप !


मोटे वेतन वाली नौकरी की तलाश में अकसर लोग दुनिया के किसी भी कोने में जाकर काम करने को तैयार रहते हैं, पर आज हम आपको एक ऐसी बेहद कमाऊ नौकरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें प्रति दिन 36,000 रुपये यानी प्रतिमाह करीब 4 लाख रुपये से का भुगतान किया जाता है, फिर भी इसे करने को कोई तैयार नहीं है. सुनने में आपको यह बात बेशक अजीब लग रही होगी, पर है बिल्कुल सच्ची. यह अनोखी नौकरी स्कॉटलैंड में दी जा रही है.


'द सन' की एक रिपोर्ट के अनुसार इस नौकरी का विज्ञापन जारी किया गया है, जो  स्कॉटलैंड में एबरडीन के तट पर उत्तरी सागर में स्थित एक ऑफशोर रिगर की पोस्‍ट के लिए है. ऑफशोर रिग समुद्र में स्थित एक विशाल स्‍ट्रक्‍चर होता है जिसका उपयोग कुओं को ड्रिल करने, तेल और गैस को निकालने और रिफाइनिंग डिपो में भेजे जाने के लिए किया जाता है.


इस नौकरी के लिए भर्ती करने वाली फर्म एमडीई कंसल्टेंट्स ने कहा कि काम पर रखे गए लोगों को एक से छह महीने की अवधि के लिए ऑफशोर रिग  में भेजा जाएगा. उन्हें प्रतिदिन 12 घंटे काम करने के लिए 36,000 रुपये प्रति दिन का आधार वेतन मिलेगा.


काम करने वाला शख्‍स अगर 2 साल तक यहां रहता है और 6-6 महीने की 2 शिफ्ट पूरी करता है, तो वेतन 95,420 पाउंड यानी लगभग 1 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा. इसके अलावा, भूमिका के लिए अवकाश वेतन 3,877 रुपये प्रतिदिन बैठता है और बीमा कवर भी दिया जा रहा है. विज्ञापन में बताया गया है कि यह भर्ती करने वाली फर्म ऊर्जा बाजार की एक दिग्गज कंपनी है. 


अगर आपके मन में इस मोटी कमाई वाली नौकरी को ज्वाइन करने का ख्‍याल उठ रहा है, तो हम आपको बता दें कि यह नौकरी, अपने आकर्षक वेतन और भत्तों के बावजूद सभी के लिए नहीं है. इसके लिए आपके पास आपके तकनीकी और सुरक्षा प्रशिक्षण में BOSIET , FOET , CA-EBS  और OGUK जैसी कठिन टेक्निकल ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट होना जरूरी है. इसके अलावा आपको ऑफशोर जॉब के लिए कठिन हालात में रहने लायक सेहत के लिए मेडिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम को भी पास करना होगा. 


शायद यही वजह है कि इस नौकरी का विज्ञापन 24 दिन पहले पोस्ट किए जाने के बावजूद अब तक पर्याप्त संख्या में उम्मीदवार नहीं मिल पाए हैं. विज्ञापन के मुताबिक 5 पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं, जिसका अर्थ है कि लोग नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर रहे हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ