WhatsApp के नए फीचर से सबको कीजिए हैरान ! ऐसे तैयार करें अपना डिजिटल अवतार


फेसबुक और वाट्सऐप की मूल कंपनी Meta अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्मों पर आए दिन नए-नए बदलाव करती रहती है। इसी क्रम में कंपनी अब WhatsApp में एक नया फीचर लेकर आने वाली है।


इस फीचर के जरिये आप अपना डिजिटल अवतार लोगों के सामने पेश कर सकेंगे. Meta फाउंडर और CEO मार्क जकरबर्ग ने WhatsApp केइस नए फीचर की घोषणा कर दी है। 


जकरबर्ग ने WhatsApp पर डिजिटल अवतार की घोषणा की है। वाट्सऐप का यह नया फीचर Bitmojis से इंस्पायर्ड है. फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स इसे पहले से ही इस्‍तेमाल कर रहे है। 


यूजर्स द्वारा पसंद किए जाने के बाद अब इसे वाट्सऐप पर भी लॉन्‍च किया जा रहा है। इस फीचर की मदद से आप 36 कस्टमाइजेबल स्टिकर्स से पिक कर सकते हैं या अपने प्रोफाइल फोटो के लिए पर्सनलाइज्ड अवतार क्रिएट कर सकते हैं। 


इन पर्सनलाइज्ड अवतारों को चैट्स में शेयर भी किया जा सकता है। जैसे स्नैपचैट पर ऑप्शन मिलते हैं  वैसे ही WhatsApp पर यह ऑप्‍शन मिलेगा।  WABetaInfo के मुताबिक मेटा ने एक प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी है कि ये नया फीचर सभी यूजर्स तक जल्द पहुंचाया जाएगा। 


बता दें कि अवतार फीचर को फेसबुक मैसेंजर और इसके न्यूज फीड के लिए साल 2019 में ही रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद इसका विस्तार ऐप के स्टोरीज और कमेंट्स सेक्शन के लिए किया गया था। इस साल की शुरुआत में अवतार को इंस्टाग्राम के लिए भी पेश किया गया था। 


WhatsApp पर अपना डिजिटल अवतार क्रिएट करने के लिए सबसे पहले आपके पास ऐप का लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी है। इसके बाद आपको Settings में जाकर अवतार पर टैप करना होगा। यहां आप बड़ी ही आसानी से अपना पर्सनैलाइज्ड अवतार क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए आप अलग-अलग स्किन टोन, हेयरस्टाइल और आंख-नाक को सेट कर सकते हैं। 


इसके बाद आपको Done पर टैप करना होगा। इस फीचर को भले ही सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है लेकिन, सभी यूजर्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे में आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

  • ये भी पढ़ें

तांत्रिक ने प्रेमी-प्रेमिका से बनवाया संबंध, फिर फेवीक्विक डाल कर दी ये शर्मनाक हरकत !




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ