आईफोन, आईपैड और मैकबुक जैसे गैजेट्स बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एपल हाल के सप्ताहों में चीन में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच झेंग्झौ में स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में चीन से अपने उत्पादन को कहीं और स्थानांतरित करने की योजना बना रही है.
चीन में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों से उत्पादन में हो रही दिक्कतों ने एपल अपने उत्पादन को एशिया के किसी अन्य देश, खासकर भारत या वियतनाम में स्थानांतरित करने के बारे में सोचने पर मजबूर किया है.
- चीन में बढ़ते विरोध के बीच एपल कहीं और उत्पादन शुरू करने की तैयारी में
- झेंग्झौ के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के वीडियो हो रहे वायरल
चीन पर निर्भरता कम करना चाहती है एपल
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक एपल फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप के नेतृत्व में ताइवान के असेंबलरों पर निर्भरता कम करना चाहती है. चीन के झेंग्झौ में फॉक्सकॉन द्वारा संचालित एप्पल के कारखाने से करीब तीन लाख लोगों को रोजगार मिला है. मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक एक समय में अकेले झेंग्झौ ने आईफोन के प्रो लाइनअप का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा बनाया जाता था, पर नवंबर के अंत में झेंग्झौ शहर में फॉक्सकॉन के सबसे बड़े आईफोन प्लांट में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद उत्पादन बुरी तरह से प्रभावित हुआ हुआ है.
विरोध प्रदर्शनों से फैल रही अशांति
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए कई पोस्टों में कर्मचारियों को झेंग्झौ स्थित आईफोन फैक्ट्री में वेतन और शर्तों को लेकर विरोध करते हुए सड़क पर दिखाया गया है. संयंत्र में अनियमित वेतन और कठोर कोविड-19 दिशा-निर्देशों के खिलाफ सैकड़ों श्रमिकों के प्रदर्शन से अशांति फैल गई थी.
आईफोन 14 की सप्लाई प्रभावित
स्थिति बिगड़ने पर फॉक्सकॉन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस स्थिति के लिए माफी मांगते हुए इस सबके लिए "तकनीकी त्रुटि" को जिम्मेदार ठहराया. उत्पादन प्रभावित होने के चलते ही एपल ने हाल में आईफोन 14 प्रो मॉडल शिपमेंट में देरी होने की पुष्टि की है. कंपनी ने कहा कि "कोविड-19 प्रतिबंधों ने झेंग्झौ में आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स की असेंबलिंग को अस्थायी रूप से प्रभावित किया है. यह संयंत्र वर्तमान में काफी कम क्षमता पर काम कर रहा है. जैसा कि हमने कोविड-19 महामारी के दौरान किया है, हम अपनी सप्लाई चेन में कार्यरत अपने श्रमिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं."
- ये खबर भी पढ़ें
कैमरे के सामने ही बॉयफ्रेंड को स्तनपान कराने लगी महिला , टीवी शो का प्रसारण होने पर मचा हंगामा



0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.