फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनो दिसंबर 2022 के लिए अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार क्विड से लेकर, एमपीवी ट्राइबर और कॉम्पेक्ट एसयूवी काइगर तक की अपनी पूरी लाइन-अप पर ईयर एंड ऑफर के तहत 60,000 रुपये तक के लाभ (बेनेफिट) दे रही है। इसके साथ ही कंपनी ने ग्राहकों को स्क्रैपेज स्कीम के तहत मिलने वाले लाभ भी देने की घोषणा की है.
- रेनो कारों पर दे रही है 60 हजार तक के ईयर एंड बेनेफिट
- स्क्रैपेज स्कीम के तहत 10,000 रुपये का लाभ भी भी दे रही है कंपनी
ट्राइबर पर 60 हजार तक के लाभ
एमपीवी सेगमेंट में कंपनी की ट्राइबर पर कुल 60,000 रुपये की छूट दे रही है, जिसमें कुछ वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक की नकद छूट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी शामिल है. इसके साथ ही अपनी पुरानी कार को स्क्रैप कराने वाले ग्राहक स्क्रैपेज स्कीम के तहत 10,000 रुपये का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं.
ट्राइबर में सात लोगों के बैठने की जगह है। साथ ही लगेज स्पेस बढ़ाने के लिए सीटों की तीसरी पंक्ति को पूरी तरह से हटाने की भी सुविधा है. 1.0 लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन वाली यह 72 एचपी पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करती है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं.
क्विड पर 45 हजार तक के लाभ
रेनो की सबसे छोटी कार क्विड पर कंपनी 45,000 रुपये के लाभ दे रही है. इसमें 10 हजार रुपये तक की नकद छूट के अलावा चुनिंदा वेरिएंट पर 10,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट के साथ-साथ आरएक्सई को छोड़कर सभी वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है. इसके अतिरिक्त स्क्रैपेज योजना के तहत इस पर 10,000 रुपये का लाभ भी भी दिया जा रहा है. कंपनी द्वारा क्विड हैचबैक कार को 2019 में नया रूप दिया गया है. इसमें 54 एचपी, 72 एनएम के 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन और 68 एचपी, 91 एनएम 1.0-लीटर के दो पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं. इनमें से पहले में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दूसरे में ऑटोमेटिक (एएमटी) गियरबॉक्स भी मिलता है।
काइगर एसयूवी पर 45 हजार तक के लाभ
रेनॉल्ट के पोर्टफोलियो में एकमात्र कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर पर कंपनी 45 हजार तक के लाभ दे रही है. काइगर के आरएक्सई वेरिएंट को छोड़कर सभी वेरिएंट पर 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट सहित कुल 45,000 रुपये की छूट दे रही है. अन्य मॉडल्स की तरह काइगर पर भी 10,000 रुपये की स्क्रैपेज स्कीम का लाभ दिया जा रहा है. इसके अलावा काइगर को 10,000 रुपये में 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी के साथ भी पेश किया गया है. काइगर एक बेहतरीन लुक वाली व्यावहारिक और शानदार फीचर्स से लोडेड कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी है. यह दो तरह के 1.0-लीटर इंजन के साथ आती है. इनमें से एक 72 एचपी, 96 एनएम नेचुरल एस्पिरेटेड इंजन के साथ, जबकि दूसरी 100 एचपी, 160 एनएम टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ आती है. दोनों ही वेरिएंट्स में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, पहले वेरिएंट में ऑटोमेटिक और दूसरे में सीवीटी ट्रांसमिशन मिलता है.
- ये भी पढ़ें
पोर्न फिल्म में काम करने से किया इनकार तो काट दिए दो महिलाओं के स्तन


0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.