गुजरात में भाषण दे रहे राहुल गांधी को बीच में रोक एक शख्‍स ने भरी सभा में कह दी ऐसी बात और फिर…


अपनी भारत जोड़ो यात्रा से लोगों का ध्‍यान खींचने के बीच गुजरात में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के प्रचार के लिए वहां पहुंचे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के साथ एक रोचक वाकया हो गया.


यह घटना तब हुई राहुल गांधी एक प्रत्‍याशी के प्रचार के लिए आयोजित सभा में हजारों लोगों की मौजूदगी में भाषण दे रहे थे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.



दरअसल राहुल गांधी मंच से हिन्‍दी में भाषण दे रहे थे. अपनी बात पूरी करने के बाद वह गुजराती में उसका अनुवाद पेश किए जाने के लिए ठहर जा रहे थे, जैसा कि वह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अहिंदीभाषी राज्‍यों में लगातार ही करते नजर आ रहे हैं.


भाषण में लोगों को संबोधित करने के बाद पहली बात बोलकर राहुल गांधी खामोश हो कर उसका गुजराती अनुवाद किए जाने का इंतजार करने लगे. तभी खुद अनुवाद के लिए मंच पर खड़े शख्‍स ने राहुल से हिन्‍दी में अपना भाषण जारी रखने का अनुरोध करते हुए उनसे लगातार बोलते रहने को कहा. 


वीडियो में वह शख्‍स राहुल से साफ सुनाई दे रहा है कि आप हिंदी में बोलेंगे, तो चलेगा. आपकी हिंदी समझते हैं ये लोग. इस पर राहुल मुस्‍करा दिए और लोगों से पूछा 'चलेगा?' तो जवाब में जनता ने तालियां बजाकर कहा चलेगा.


इसके बाद राहुल गांधी ने अपना पूरा भाषण धाराप्रवाह रूप से हिन्‍दी में ही दिया. राहुल गांधी की जनसभा के इस वीडियो को अनेक कांग्रेस नेताओं समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे अबतक हजारों व्‍यू, लाइक व शेयर मिल चुके हैं. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ