जंगल में मोर नाचा किसने देखा की कहावात सुनकर आप यह तो नहीं समझ बैठे कि जंगल में नाचते मोर को कोई देखता नहीं. सोशल मीडिया पर मोर का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.
दरअसल इस वीडियो में एक मोर (Peacock) अपने पंख फैलाकर नाचता दिख रहा है, तभी अचानक एक शेर (Lion) पीछे से आकर उस पर हमला कर देता है.
नाच में मगन मोर पर शेर शिकार के लिए अचानक झपट्टा मारता है. हालांकि मोर तुरंत सतर्क हो जाता है और अचानक हुए इस हमले से खुद को बचाकर बड़ी ही तेजी से वहां से भाग निकलता है.
इस तरह अपनी फुर्ती और तेज प्रतिक्रिया क चलते मोर अपनी जान बचाने में कामयाब हो जाता है और मोर की सतर्कता के कारण उसका शिकार करने आया शेर खाली हाथ ही रह जाता है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अबतक लाखों लोग देख कर लाइक और शेयर कर चुके हैं. यह वीडियो बरबस ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है और लोग तरह तरह के कमेंट कर इसे शेयर कर रहे हैं.
इस वीडियो को देख कर पता चलता है कि किस तर जंगल में जानवर अक्सर एक-दूसरे का शिकार करके अपना पेट भरते हैं. इसलिए यहां जिंदा रहने के लिए हर जानवर को काफी सतर्क रहना पड़ता है.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे जंगल के इस मज़ेदार वीडियो देखने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं
https://www.instagram.com/p/ChpPF5BI-ly/ utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.