शादी-ब्याह और पार्टियों में नाच-गाना करके लोग अकसर माहौल को खुशनुमा बनाते हैं, पर इन दिनों एक महिला के अजीबोगरीब डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके अजीबोगरीब स्टेप्स ने नागिन डांस को भी फेल कर दिया. पार्टी में आई लाल साड़ी वालइ इस आंटी ने जब नाचना शुरू किया तो लोग बस देखते ही रह गए.
अजीबोगरीब डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर थर्राटे काट रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी लोग एक साथ डांस फ्लोर में मस्त डांस कर रहे हैं. तभी लाल साड़ी पहनीं एक महिला अपने जबरदस्त डांस मूव्स से गर्दा उड़ा देती है.
वीडियो में महिला पहले फ्लोर पर घुटने के बल बैठ जाती है और उसके बाद वो ऐसे-ऐसे डांस मूव्स दिखाती है, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग डांस भूलकर हक्के बक्के होकर उसे देखने लग जाते हैं.
इंस्टाग्राम पर इस मजेदार डांस वीडियो को शेयर किया गया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. पार्टी के दौरान महिला का यह जोशीला डांस उसके पीछे खड़े किसी शख्स ने कैप्चर किया है.
इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और 5.95 लाख लोगों ने लाइक का बटन दबाकर वीडियो को पसंद भी किया है.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.