बिग ब्रेकिंग : कॉमेडियन राजू श्रीवास्‍तव को हार्ट अटैक, जानिए आगे का हाल !

फोटो : नाट्यरूपांतरण, फोटो क्रेडिट : गूगल


अपने बेहतरीन अभिनय, चुलबुलेपन और हास्‍य बोध से लोगों को लोटपोट करने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है. 

दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट के दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ गया, जिसके चलते वह ट्रेड मिल पर कसरत करते हुए बेहोश होकर गिर पड़े .


इस तरह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. 


जानकारी के मुताबिक अस्‍पताल में शुरुआती इलाज के बाद वह होश में आ चुके हैं. जल्द ही एम्‍स के डॉक्टर्स उनका हेल्थ अपडेट देंगे.


 राजू के करीबी ने बताया है कि इस वक्त एम्स के डॉक्टर उनके ऑपरेशन को लेकर फैसला कर रहे हैं कि किस तरह का ऑपरेशन किया जाए.


राजू 30 जुलाई को मुंबई से उदयपुर गए थे. जहां एक शो करने के बाद वह 1 अगस्त को दिल्ली रवाना हो गये थे.  दिल्ली में राजू के दो भाई रहते हैं. राजू भाइयों और तमाम दोस्तों से मिलने के लिए दिल्ली में रुके हुए थे.


बता दें कि राजू श्रीवास्तव हार्ट से जुड़ी समस्‍याओं से पहले से ही जूझ रहे हैं और इसके चलते उन्हें स्टेंट्स लग चुके हैं. राजू की तबीयत के बारे में पता लगने के बाद उनके फैंस के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ