सीएम की शपथ लेते ही नीतीश ने पीएम मोदी के लिए कह दी ये कड़वी बात : भाजपा में मच गया हड़कंप


  • बिहार में सियासी उठा पटक के बीच पलटी बाजी, तेजस्‍वी एक बार फिर बने डिप्‍टी सीएम

करीब आठ साल तक भाजपा के साथ रहे नीतीश कुमार ने अब उससे  दामन छुड़ाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कह दी है. 

एक सियासी सवाल के जवाब में उन्‍होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि 'जो 2014 में आए वो 2024 के बाद रह पाएंगे या नहीं?'

 भाजपा के नेतृत्‍व वाले एनडीए से नीतीश कुमार के अलगाव के बाद उन्‍होंने आज 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. 

इसके बाद उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए.  जब उनसे पूछा गया कि क्या आप प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे? नीतीश कुमार ने कहा, ''नहीं, हमारी किसी भी पद के लिए कोई दावेदारी नहीं है.''

आगे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के सियासी समीकरणों के संकेत देते हुए नीतीश ने कहा कि जो 2014 में आए थे, पता नहीं वो 2024 के बाद रह पाएंगे या नहीं?

उधर, जनता दल (यू) के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में मंगलवार को कहा कि यदि आप देश की राजनीतिक शख्सियतों का आकलन करें, तो नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के योग्य हैं. हम आज कोई दावा नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनमें प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण हैं.’’

नीतीश के इस कदम के बाद से ही जेडीयू के नेताओं की तरफ से 2024 के आम चुनाव में विपक्ष की ओर से उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कहा जाने लगा है. 

बता दें कि मंगलवार को नीतीश ने बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफे के बाद नीतीश आरजेडी नेता राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे और यहां मौजूद तेजस्वी यादव के साथ बैठक की. 

इसके बाद आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन ने उन्हें अपना नेता चुना. आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद, जबकि तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

उधर, राज्‍य में हुई सियासी उठापटक के बाद भाजपा खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। राज्‍य के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि जदयू नीतीश कुमार को उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाना चाहता था. ऐसा न होने पर ही जेडीयू एनडीए से अलग हो गया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ