कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. इस खबर से सोनिया पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
जानकारी के मुताबिक सोनिया की मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं. इस दुखद खबर को साझा किया है गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने.
कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीटर पर इसकी जानकारी दी है. जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा है सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त, 2022 को इटली में उनके घर पर निधन हो गया. 28 अगस्त रविवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
सोनिया की मां के निधन की खबर पर उनके समर्थकों ने कमेंट कर दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है.
बता दें कि अभी हाल में ही बिहार में कांग्रेस की एक महिला विधायक ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था, जिसने सियासत की दुनिया में एक नई हलचल पैदा कर दी थी.
विधायक प्रतिमा दास ने दावा किया था कि बिहार में नीतीश कुमार के भाजपा से दामन छुड़ाकर महागठबंधन में शािमिल होकर नई सरकार बनाने के पीछे सोनिया गांधी का हाथ है.
उन्होंने कहा था कि सोनिया गांधी ने महागठबंधन सरकार के गठन के लिए जिस तरीके से मध्यस्थता की भूमिका निभाई है, उससे वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं. कांग्रेस विधायकों को मंत्री पद के लिए अंतिम फैसला लेने का अधिकार पार्टी हाईकमान पर छोड़ देना चाहिए.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.