भारी पड़ा महिलाओं को प्राइवेट पार्ट दिखाना , ग्रामीणों ने लफंगे को इस तरह सिखाया सबक !


गांव की महिलाओं को अपना प्राइवेट पार्ट दिखा कर अभद्रता करना एक शख्‍स को भारी पड़ गया। गांव वालों ने मिलकर उसे ऐसा सबक सिखाया क‍ि उसकी जान पर ही बन आई। 

मामला मध्‍य प्रदेश के बैतूल जिले के एक गांव का है, जहां रहने वाला शख्‍स  गांव में महिलाओं के सामने अपने प्राइवेट पार्ट को प्रदर्शित करता था। 


कई बार समझाने के बाद भी वह अपनी गंदी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा था। इस कारण गांव के ही कुछ लोगों ने उसके अंडरवियर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे 20 फीसदी तक उसका प्राइवेट पार्ट जल गया। 


पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि घायल व्यक्ति को अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 


बैतूल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल जिले के काजली गांव में रहने वाला दीपचंद महिलाओं के सामने नंगा खड़ा हो जाता था।


साथ ही वह अपना प्राइवेट पार्ट दिखा कर महिलाओं से अश्‍लीलता भी करता था, जिसे लेकर उसे कई बार चेतावनी दी गई थी।


घटना के दिन भी वह महिलाओं के सामने नंगा खड़ा था। गांव के दो व्‍यक्तियों सुदेश कावड़े और कृष्णा उइके ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी।


उसकी अश्‍लीलता जारी रहने के कारण सुदेश और कृष्णा ने उसे पकड़ कर उसके अंडरवियर में पेट्रोल डालकर प्राइवेट पार्टी में आग लगा दी।


पुलिस को जानकारी मिलने पर दोनों आरोपियों केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अश्‍लीलता के आरोपी के खिलाफ भी पुलिस ने छेड़खानी का केस दर्ज किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ