बिहार के जमुई में 14 साल के लड़के का शव पेड़ से लटका मिला है. शव के प्राइवेट पार्ट में चाकू मारने व चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे उसके साथ हैवानियत किए जाने की आशंका जताई जा रही है.
धोबियाकुरा गांव के पास जंगल के 14 साल के लड़के का शव एक पेड़ पर लटका मिलने े बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
मृत लड़के का नाम समीर अंसारी बताया जा रहा है. वह बीते चार दिन से लापता था. लड़का घर से शौच जाने के लिए कह कर निकला था, पर घर नहीं लौटा.
परिवारवालों ने कई जगहों पर ढूंढा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. गुरुवार की सुबह जब एक बार फिर तलाश शुरू की गई, तो गांव के पास जंगल के एक पेड़ से रस्सी से लटका शव मिला.
लड़के के प्राइवेट पार्ट में चाकू से हमले का चोट के निशान मिले हैं, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने लड़के की हत्या कर उसे पेड़ से लटका दिया होगा.
मामले की जानकारी मिलने के बाद झाझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.
शव मिलने के बाद लड़के के परिवारवालों का रो -रो कर बुरा हाल है.पुलिस फिलहाल हत्या और दुष्कर्म के एंगल से मामले की छानबीन कर चुकी है.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.