मोदी सरकार के इकलौते मुस्लिम चेहरे के रूप में जाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नकवी के अलावा जदयू नेता आरसीपी सिंह ने भी केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दिया है।
वह राज्यसभा के सदस्य थे। उनके पास अल्पसंख्यक मामलों के विभाग की जिम्मेदारी थी, पर पार्टी ने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों में उन्हें टिकट नहीं दिया था।
कयास लगाए जा रहे हैं कि अब मुख्तार अब्बास नकवी को कई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। मुख्तार अब्बास नकवी उन गिने-चुने मुस्लिम नेताओं में हैं जो भाजपा में लंबे समय से हैं।
भाजपा ने इस बार उन्हें इस बार राज्यसभा नहीं भेजा है। ऐसे में चर्चाओं का बाजार ज्यादा गर्म है कि वेकैया नायडू का कार्यकाल समाप्त होने पर नकवी को उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता है।
उपराष्ट्रपति पद के लिए 6 अगस्त को वोटिंग होनी है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि मुख्तार अब्बास नकवी को भाजपा अपना प्रत्याशी बना सकती है।
जो भी भाजपा की ओर से प्रत्याशी होगा उसकी जीत तय है क्योंकि इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य वोट करते हैं। इस समय इन दोनों सदनों को मिलाकर एनडीए का ही बहुमत है।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया। वह आज अपनी आखिरी केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भी शामिल हुए थे जहां पीएम मोदी ने उनकी तारीफ भी की।
ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा अगर नकवी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं बनाती, तो उन्हें जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल पद के लिए नामित कर सकती है।
गुरुवार को मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा जदयू नेता आरसीपी सिंह ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से अपना इस्तीफा सौंपा।
जदयू के कोटे से राज्यसभा सांसद आरपीसी सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है। चर्चा है कि मुख्तार अब्बास नकवी को कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.