उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में धुत्त एक शख्स का प्राइवेट पार्ट गांव के ही कुछ युवक काट ले गए।
जानकारी के मुताबिक शख्स को नशे में देख उससे दुश्मनी रखने वाले उसी के गांव के कुछ युवकों ने हमला बोल दिया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपियों ने शख्स का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।
यह हैवानियत भरी वारदात मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र केएक गांव में हुई, जहां जिसका खुलासा उस व्यक्ति के घायल हालत में मिलने पर हुआ।
बाद में पता चला कि हमलावरों द्वारा उसका गुप्तांग काट लिया गया था। पुलिस की जांच में अवैध संबंधों का मामला प्रकाश में आ रहा है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के नगला भजन निवासी 42 वर्षीय पदम सिंह शराब पीने का आदी है। बुधवार की शाम खेत पर लगे सबमर्सिबल पर ग्रामीणों ने उसे घायल अवस्था में पड़ा देखा। परिजन भी पहुंच गए।
पदम के गुप्तांग पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया और सुबह पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि पदम आपराधिक प्रवृत्ति का है, अवैध संबंध के चलते यह घटना कारित की गई है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस को मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिलीं हैं। इसकी जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.