राष्‍ट्रपति कोविंद के साथ्‍ज्ञ मोदी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर मचा बवाल : जानिए सच्‍चाई


देश के निवर्तमान राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के विदाई समारोह का एक वीडियो बीते 24 घंटों से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

जमकर शेयर किए जा रहे इस वीडियो को आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह ने भी ट्वीट कर पीमए मोदी पर तीखी टिप्‍पणी की है। 


यह वीडियो 23 जुलाई 2022 की शाम संसद भवन के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए विदाई आयोजित समारोह का है।


संजय सिंह ने इसे ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर राष्‍ट्रपति के नमास्‍कार का जवाब न देने और उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया है। 


शेयर किए गए वीडियो में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करते दिखाई देते हैं, पर पीएम मोदी उनके बजाय कैमरे की ओर  देखते नज़र आ रहे हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है जैसे पीएम ने कोविंद से मुंह फेर लिया। 


संजय सिंह ने आज सुबह 14 सेकेंड का जो वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि  'ऐसा अपमान Very Sorry Sir ये लोग ऐसे ही हैं, आपका कार्यकाल ख़त्म अब आपकी तरफ़ देखेंगे भी नहीं।'


इस ट्वीट पर तमाम लोग और विपक्षी नेता प्रतिक्रियाएं देने लगे। हालांकि फैक्ट चेक के लिए  पूरा अनएडिटेड वीडियो देखने से पता चलता है कि पीएम मोदी कोविंद को पहले ही नमस्‍कार कर चुके थे और इसके बाद वे मोदी के बजाय अन्‍य लोगों को नमस्‍कार कर रहे थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ