पेट्रोल-डीजल की महंगाई से परेशन लोगों को बहुत जल्द ही राहत भरी खबरमिलने वाली है। मोदी सरकार के एक नए फैसले से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का फायदा अब आम जनता को तुरंत मिल सकता है।
दरअसल बहुत जल्दी सरकार पेट्रोलियम की कीमतों की दैनिक मूल्य समीक्षा की नीति लागू करने जा रही है। करेगी।
इस दैनिक समीक्षा के लागू होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ लोगों को उसी दिन मिल जाया बरेगा।
मौजूदा व्यवस्था में देखा गया है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी विपणन कंपनियां देश के उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं दे रही हैं।
वर्तमान समय में कच्चे तेल की कीमत में कमी आई है। लेकिन इसका फायदा तेल कंपनियां उपभोक्ताओं को नहीं दे रही हैं।
अनुसार अप्रैल में कच्चे तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल थी। जबकि वर्तमान समय में तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल है। इसके बाद भी तेल कंपनियां दाम नहीं घटाया।
तेल का दाम न घटाने के लिए कंपनियों का कहना है कि उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। कंपनियों का कहना है कि डीजल की बिक्री पर प्रति लीटर 20 से 25 रुपए तथा पेट्रोल में 14 से 18 रुपय प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.