जाको राखे साइयां मार सके ना कोई वाली कहावत हमारे देश में खूब प्रचलित है, पर कई बार इससे जुड़े दिलचस्प उदाहरण हमें विदेशों में भी देखने को मिल जाते हैं।
ऐसी ही एक और घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के जरिये फिर सामने आई है। इसमें दिखाई देता है कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने के बाद भी एक लड़के का किस तरह बाल भी बांका नहीं होता।
वायरल वीडियो में एक लड़का घर के गेट के पास खड़ा पढ़ता हुआ दिखता है। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
यह सबकुछ इस तरह हुआ कि युवक को कोई खरोच तक नहीं आई। इसे देखकर वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
कई लोग कह रहे हैं कि भगवान की कृपा से कोई मौत को छूकर लौट आया है। वीडियो कहां का है, यह तो पता नहीं चल पाया है, पर इस वीडियो को फ़िलहाल खूब शेयर किया जा रहा है।
एक यूजर ने फिल्म किक का डायलॉग शेयर करते हुए लिखा कि ‘मौत को छूकर टक्क से लॉन आता हूँ!” फिर एक अन्य यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह भगवान की कृपा है।
इस हैरत अंगेज़ वीडियो को देखने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं https://twitter.com/i/status/1545084780915486721

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.