लाइव रिपोर्टिंग के दौरान खूबसूरत महिला रिपोर्टर संग हुई ऐसी हरकत, जड़ दिया थप्पड़ : वायरल हो रहा वीडियो


आपको बजरंगी भाईजान फिल्म का या तो वो सीन याद होगा जिसमें नवाजुद्दीन पत्रकार चांद नवाब की भूमिका में रिपोर्टिंग कर रहे होते हैंतै और लोगों के डिस्‍टर्बेंस से तंग आकर वह एक व्‍यक्ति को थप्‍पड़ मार बैठते हैं। 


कुछ ऐसा ही वीडियो इन दिनों पाकिस्तान की एक महिला पत्रकार का भी  वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


इस वीडियो में पाकिस्तानी महिला पत्रकार लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक बच्चे की हरकतों से तंग आकर उसे गुस्से में थप्पड़ मार देती हैं।


दरअसल यह रिपोर्टर बकरीद के मौके पर सड़क पर लोगों के लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी। इसी दौरन एक बच्‍चा कुछ ऐसा कर देते है जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। 


वीडियो में देखा जा सकता है कि रिपोर्टिंग के दौरान ही भीड़ में खड़ा एक लड़का कैमरे के सामने हाथ हिलाता है। इससे गुस्सा होकर पत्रकार कैमरे पर अपनी बात पूरी कर करते ही उसे जोर से थप्पड़ जड़ देती है।


इस महिला रिपोर्टर के वीडियो को पाकिस्ता न की चर्चित पत्रकार नाइला इनायत ने सोशल मीडिया में पोस्ट् किया है। हालांकि इस महिला पत्रकार की अभी पहचान नहीं हो पाई है। 


इस वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर लोग इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 


कई लोग महिला पत्रकार का पक्ष ले रहे हैं तो कई मजाकिया कॉमेंट भी कर रहे हैं। कई लोगों ने विरोध किया है तो वहीं कई ऐसे लोग भी थे जिन्होंहने इसे सही माना है। 


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ