मध्य प्रदेश के इंदौर में 19 साल की नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता घर पर अकेली थी, तब उसके पति के दो दोस्त घर पहुंचे और उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को इस बारे में जानकारी दी। परिजन ने जब आरोपियों को फोन कर केस दर्ज कराने की बात कही तो आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की।
पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ रात में पुलिस थाने आई थी। उसने शिकायत करते हुए बताया कि वह दोपहर में घर पर अकेली थी।
इस दौरान उसके पति के दोस्त सोहन और लखन पहुंचे थे। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पति को इस मामले की जानकारी दी।
तब महिला के पति, ससुर, सास और देवर ने आरोपी सोहन को थाने जाने की बात कही। तब आरोपी सोहन अपने साथी और उसके भाइयों को लेकर पहुंचा। यहां आरोपियों ने पीड़िता के चरित्र पर उंगली उठाते हुए विवाद किया और परिवारजनों के साथ मारपीट की और फरार हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सोहन के सभी साथियों को पकड़ लिया। जबकि सोहन की तलाश की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.