अवैध संबंध के चक्‍कर में पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, लाश के साथ किया हैवानियत भरा यह काम !


बिहार के कैमूर जिले में अवैध संबंध के फेर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी।

फिर साड़ी का फंदा लगाकर उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे।

इस कांड से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामला भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव का बताया जा रहा है।

मृतक के पुत्र सन्नी देओल ने बताया कि रूपपुर का अनिल राम 10 दिन से उसकी मां प्रेमा देवी से मोबाइल पर बात करता था। इस पर उसके पिता धर्मेंद्र राम को पता चला, तो उन्होंने उसकी मां को अनिल से बात करने के लिए मना किया।

बात नहीं सुनने पर सन्नी के पिता ने भभुआ थाने में इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस ने अनिल को पीटा और समझाया कि किसी की गृहस्थी खराब नहीं करे।

तब अनिल राम ने बदला लेने की धमकी दी। मंगलवार की रात जब सब लोग घर में सोए हुए थे, तो अनिल राम और सन्नी की मां प्रेमा देवी ने धर्मेंद्र राम की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया।

जब सुबह हुई, तो अनिल राम ने ही हल्ला किया कि सन्नी के पापा की मौत हो गई है। जब उनलोगों  ने देखा, तो धर्मेंद्र का शव फंदे से लटकता पाया गया।

उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ