चुनाव से पहले प्रेमी संग भागी इस पार्टी की प्रत्‍याशी, घर वाले पहुंचे थाने ! जानिए पूरा मामला


मध्य प्रदेश के भिंड में पंचायत और निकाय चुनाव की एक कांग्रेस प्रत्याशी अचानक लापता हो गई हैं। 

कांग्रेस की शादीशुदा महिला प्रत्याशी के गायब होने के बाद कई तरह की चर्चाएं हो रही है। रविवार को वह अपने ससुराल से लापता हुई हैं।

भिंड के लहार नगर पालिका से कांग्रेस की महिला प्रत्याशी को लेकर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। रविवार को वह अपने ससुराल मढ़यापुरा में थी।

लेकिन रात के बाद से ही उनका कुछ भी पता नहीं है। उनके लापता होने के बाद ससुराल के सदस्यों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

दूसरी ओर कांग्रेस की महिला प्रत्याशी के लापता होने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

कई लोग इसे प्रेम-प्रसंग से भी जोड़ कर देख रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई हैं। फ़िलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ