ये ख़बर कुछ फिल्मी टाइप की है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के राजा तालाब बाजार में एक ठेले पर गोलगप्पे बेचने वाले नाबालिग लड़के से एक किशोरी प्यार कर बैठी।
एक रात को दोनों घर से भाग निकले, लेकिन लड़की परिजनों ने उन्हें भदोही में पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद नाबालिग प्रेमी ने जहर खा लिया।
खबर के मुताबिक, 16 वर्षीय लड़का राजातालाब बाजार में गोलगप्पे की दुकान चलाता हैं। उसी क्षेत्र की रहने वाली किशोरी और उसके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार की रात दोनों एक साथ फरार हो गए।
परिजनों ने किशोरी और लड़के को तलाशना शुरू कर दिया। आखिरकार भदोही जिले के बभनौटी क्षेत्र में दोनों को देखने की सूचना मिली और दोनों पकड़े गए लेकिन इसी दौरान लड़के ने जहर खा लिया।
इसके बाद लड़के को एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर लड़की के घरवाले अस्पताल पहुंचे जहां लड़के के पिता ने लड़की को उनके हवाले कर दिया।
इलाज के बाद नाबालिग लड़का भी अपने पिता के साथ घर लौट गया।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.