पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा , गुस्साए पति ने चाकू से काट दिया प्राइवेट पार्ट


मध्य प्रदेश के इंदौर में पति ने पत्नी से से अवैध संबंध रखने वाले प्रेमी युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। 

प्रेमी युवक को महिला ने मिलने के लिए बुलाया था, जहां युवक के पहुंचते ही महिला के पति ने चाकू लेकर उस पर हमला कर दिया।

युवक के घायल होते ही पति-पत्नी दोनों भाग गए जबकि युवक घायल अवस्था में किसी तरह से अस्पताल पहुंचा।

खबर के मुताबिक, महिला अपने पति से अलग रहती थी। महिला के अफेयर की जानकारी उसके पति को कुछ महीने पहले ही हो गई थी, इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ।

हालांकि इसके बाद दोनों में सुलह भी हो गई। इसके बावजूद दोनों अलग अलग ही रहते थे। पति के समझाने के बाद भी पत्नी का अफेयर चलता रहा। जिसके बाद पति उस पर नजर रखे हुए था।

जब महिला अलग रहने लगी तो युवक बेफिक्र होकर उससे मिलने आने लगा। इससे महिला का पति काफी खफ़ा था और उसे सबक सिखाने की फिराक में था।

घटना के दिन महिला ने युवक को मिलने के लिए अपने कमरे में बुलाया जहां युवक के पहुंचने के बाद अचानक से महिला का पति आ धमका और उसने युवक के साथ मारपीट शुरु कर दी और इसी बीच चाकू से हमला कर युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। 

इसके बाद घायल युवक जैसे-तैसे अपना इलाज कराने नजदीकी अस्पताल पहुंचा, जबकि पति-पत्‍नी मौके से फरार हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ