खुद अपनी ही शादी में नहीं पहुंचे विधायक जी, दुल्‍हन ने सबक सिखाने के लिए उठाया ये कदम

सांकेतिक तस्‍वीर


ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) के विधायक विजय शंकर दास के अपनी ही शादी में नहीं आने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

तिरतोल के विधायक दास (30) के खिलाफ जगतसिंहपुर सदर थाने में एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

महिला ने विधायक पर आरोप लगाया है कि वादा करने के बावजूद वह शुक्रवार को उनसे शादी करने विवाह पंजीयक के कार्यालय में नहीं आए।

प्राथमिकी के मुताबिक, महिला और विधायक ने 17 मई को विवाह पंजीयक के कार्यालय में आवेदन किया था।

महिला अपने परिवार के साथ 30 दिनों के निर्धारित समय के बाद शुक्रवार को शादी की औपचारिकताओं के लिए वहां पहुंची, लेकिन विधायक नहीं आए।

उधर विधायक का कहना है कि उन्होंने महिला से शादी करने से इनकार नहीं किया है। मुझे किसी ने विवाह पंजीयक के कार्यालय जाने के लिए सूचित नहीं किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ