- उड़िया फिल्मोें की एक्ट्रेस पर लोकसभा सांसद ने कोर्ट में लगाया आरोप : जानिए पूरा मामला
उड़िया फिल्मों की अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी और अभिनेता से लोकसभा सांसद बने बीजद नेता अनुभव मोहंती का तलाक को लेकर खबरें आ रही है।
इस बीच कटक के एडीजेएम कोर्ट ने अनुभव मोहंती की याचिकाओं पर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने वर्षा प्रियदर्शनी को आदेश दिया है कि वे दो महीने के अंदर अनुभव मोहंती के पैतृक आवास को खाली कर दें।
वहीं अनुभव मोहंती को हर महीने 30 हजार रुपये गुजारे के लिए वर्षा को देने के भी निर्देश दिए हैं।
दरअसल, अनुभव ने वर्षा के खिलाफ अदालत में याचिका दाखिल कर कहा था कि वह उनका पैतृक आवास खाली कर दें, मैं उनके लिए अलग घर की व्यवस्था करने को तैयार हूं।
इसके अलावा दूसरी याचिका में उन्होंने वर्षा के आय के स्रोतों का खुलासा करने की भी मांग की थी।
बीते दिनों एक वीडियो में उन्होंने पत्नी के साथ यौन संबंधों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि हमारी शादी को 8 साल हो गए हैं, लेकिन इतने सालों बाद भी उनकी पत्नी वर्षा ने संबंध बनाने की इजाजत नहीं दी है। मैं मानसिक तनाव से गुजर रहा हूं। कोई कितने दिन और इंतजार करे, मैं अपनी पत्नी से तलाक चाहता हूं।
उड़िया फिल्मों के अभिनेता अनुभव मोहंती ने 2013 में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। 2014 में उन्होंने वर्षा प्रियदर्शिनी से शादी रचाई थी। 2016 में पहली बार अनुभव मोहंती ने अपनी पत्नी के खिलाफ याचिका दायर कर कहा था कि हमारी शादी को दो साल बीत गए हैं, लेकिन पत्नी प्रियदर्शिनी यौन संबंध बनाने की अनुमति नहीं देती हैं।
इसके बाद अनुभव मोहंती पत्नी प्रियदर्शनी से तलाक लेने के लिए 2020 में कोर्ट पहुंचे। उन्होंने तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल की थी। इसके बाद वर्षा ने भी मोहंती के खिलाफ घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं से संबंध रखने का आरोप लगाया था।


0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.