हरियाणा के फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में एक व्यक्ति 23 वर्षीय महिला से 11 साल तक दुष्कर्म करता रहा। शादी के बाद जब पीड़िता ने उसके साथ संबंध बनाने से मना कर दिया तो आरोपी ने सारी बात महिला के पति को बता दी।
ये सब बातें जानकर महिला के पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है। जिसके बाद पीड़िता ने इस मामले की शिकायत महिला पुलिस थाने में दर्ज करवाई।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की लगभग डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उसने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि शादी से पहले वह पवर्तीय कॉलोनी में परिजनों के साथ रहती थी।
इस दौरान पड़ोस में रह रहे एक युवक ने 12 साल की उम्र में ही उसे शादी के झांसे में ले लिया और उससे दुष्कर्म करने लगा।
इस दौरान उसने अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए थे। जब उसकी कहीं और शादी हो गई तो पड़ोसी शादी के बाद भी उस पर शारीरिक संबंध जारी रखने का दबाव बनाता रहा। मना करने उसने अश्लील वीडियो और फोटो उसके पति को दिखा दिए।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शादीशुदा है। उसकी भी शादी हाल ही में हुई है। पति द्वारा घर से बाहर निकाले जाने के बाद पीड़िता आरोपी के पास पहुंची और उससे शादी का दबाव बनाया, लेकिन आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद महिला ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.