खबर के मुताबिक, नौकरी के 4 महीने में डॉक्टर ने नर्स से लगभग 50 से 60 बार अलग-अलग ढंग से छेड़छाड़ की और होटल में मिलने के लिए दबाव बनाया। नर्स नहीं मानीं तो उसकी सैलरी कम कर दी।
इतना ही नहीं वह उसे नौकरी से निकालने की धमकी देने लगा। डॉक्टर की हरकत से परेशान नर्स ने रायपुर के गोल बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक, नर्स ने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
शिकायत के मुताबिक, फरवरी से मई तक 4 महीने में डॉक्टर ने 50 से ज्यादा बार नर्स पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। कभी लालच से तो कभी डरा धमकाकर।
नर्स राजी नहीं हुई तो डॉक्टर ने उसकी सैलरी 14 हजार रुपये से 8 हजार कर दी। नर्स के काम में कमियां बताकर डॉक्टर लगातार प्रताड़ित कर रहा था। तब परेशान होकर नर्स ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.