शराब के नशे में धुत महिला ने पति के सााि कर दी ऐसी दरिंदगी : दरवाजा खुला तो लोग रह गए हैरान


झारखंड के रांची के खरसीदाग गांव में एक महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच झगड़ा बताया जा रहा है।

पति-पत्नी और बेटा रोज रात में शराब के नशे में झगड़ा करते रहते थे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 

खबर के मुताबिक, 48 वर्षीय सुखराम होरो और उसकी पत्नी ज्योति होरो और 19 वर्षीय बेटा रोहित होरो मजदूर हैं। तीनों रोज शराब के नशे में झगड़ते रहते थे। रात में सुखराम और ज्योति में बहस हो गई। तभी ज्योति बेटे रोहित को बुलाकर लाई। रोहित ने समझाया तो सुखराम नहीं माना और ज्योति को भला-बुरा कहता रहा। 

इसपर रोहित ने डंडा उठाकर सुखराम को मारना शुरू कर दिया। तब ज्योति भी उसे डंडे से पीटने लगी। नशे में धुत होकर वह तब तक मारते रहे जब तक वह मर नहीं गया।

सुबह के वक्त सुखराम से काम कराने के लिए कुछ लोग उसके घर पहुंचे। जब घर के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद आसपास के लोग जब दरवाजा पीटने लगे तो रोहित ने दरवाजा खोला, अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को खबर करी। 

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ