किसी और संग रहने लगी पूर्व प्रेमिका तो आशिक ने बौखला कर उठाया ये खौफनाक कदम : जानिए पूरा मामला


बंगलूरु में 27 साल के एक शख्स ने अपनी पूर्व प्रेमिका के लिव-इन पार्टनर पर दो दोस्तों के साथ मिलकर बेरहमी से हमला कर दिया। घायल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

खबर के मुताबिक, प्राइवेट कम्पनी में काम करने वाले किरण का अफेयर अपनी 24 वर्षीय सहकर्मी से था, लेकिन लगभग एक साल पहले उसका उससे संबंध टूट गया। तब दोनों ने ही एक ही कंपनी के लिए काम करना जारी रखा।

इस बीच महिला 28 वर्षीय व्यक्ति समर्थ नायर के साथ लिवइन में रहने लगी। एक दिन नायर महिला को ऑफिस से लेने आया तब किरण को उनके रिश्ते के बारे में पता चला। वह यह जानकर आग बबूला हो गया।

उसने नायर को सबक सिखाने का फैसला किया और अपने दो दोस्तों अरुण और राकेश को साथ लिया। सुबह करीब तीनों नायर के घर में घुसे, उसे पीटना शुरू कर दिया। तीनों लोगों ने उसके चेहरे, कान और सिर पर मुक्के मारे और उसे चारों ओर से लात मारी।

जब बीच-बचाव करने महिला आई तो उसके साथ मारपीट भी की। जब शोर सुनकर मकान मालिक आ गए तो वे भाग निकले। नायर को अस्पताल ले जाया गया जहां दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना के 13 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ