
छह घंटे की मासूम बच्ची को उसके पिता ने इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद मासूम बच्ची की मौत हो गई।
बच्ची की मां ने अपने पति पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए टाउन थाने में आवेदन दिया है। पलामू पुलिस ने बच्चे को इंजेक्शन लगाने वाले पिता को हिरासत में ले लिया है।
यह पूरी घटना आज दोपहर बाद मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक की है।
सोमवार की सुबह महिला सीता देवी ने बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के कुछ देर बाद बच्ची के पिता अरुण कुमार चौधरी ने उसे इंजेक्शन लगा दिया।
इंजेक्शन लगाने के बाद बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद सीता देवी ने अपने पति अरुण कुमार चौधरी पर हत्या का आरोप लगाया है।
दो बार करवा चुका है गर्भपात
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति अरुण कुमार चौधरी गढ़वा के छप्परदगा का रहने वाला है। दो बार पहले भी वे उसका गर्भपात करवा चुका है।
पति अक्सर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित किया करता था। निजी क्लिनिक में अरुण चौधरी ने बलपूर्वक बच्ची को इंजेक्शन दिया था।
मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे ऐसा करने से मना किया। अरुण चौधरी पलामू के रामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.