मध्य प्रदेश के बैतूल में एक सिरफिरे प्रेमी द्वारा दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया है।
दरअसल, एक प्रेमी ने शादीशुदा महिला को उसके मासूम बच्चे के सामने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे महिला की मौत हो गई।
इतनी ही नहीं, रूबीना शरीर पर आरोपी ने 16 बार चाकू मारा और आरोपी ने प्रेमिका का गला रेत दिया और पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पति आसिफ ने बताया कि संदीप दो साल से उसकी पत्नी के पीछे लगा हुआ था। मारपीट और गाली- गलौज भी करता था।
दो साल से चल रहे प्रेम प्रसंग को खत्म करने की प्रेमिका ने बात की तो प्रेमी ने पति के न होने पर मौका पाकर घर में घुस गया और घटना को अंजाम दिया।
यह घटना देखकर मासूम बेटा डर गया और खुद को अलमारी में बंद कर लिया। आरोपी का नाम संदीप साहू है जिसने 26 वर्षीय रुबीना की हत्या कर दी।
संदीप साहू सोमवार दोपहर बाद रुबीना के घर पहुंचा और उस पर चाकू से कई वार किए गले समेत अन्य स्थानों पर चाकू के 16 निशान पाए गए हैं। गंभीर हालात में रुबीना को घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.