नवरात्रि की खरीदारी के तहत अगर आप iPhone 12 खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके पास सबसे बेहतर मौका है।
ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं तो यह मोबाइल आपको बेहद ही कम दाम में मिल जाएगा।
Apple iStore India से Apple iPhone 12 को केवल 38,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
Apple iPhone 12 की वास्तविक कीमत रिटेल स्टोर्स पर 65,900 रुपये है।
iStore पर बिना किसी छूट या कैशबैक ऑफर के इसे 61,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Apple iPhone 12 को HDFC बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो 4,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
बैंक कैशबैक और स्टोर डिस्काउंट दोनों मिला दें तो Apple iPhone 12 को सिर्फ 56,900 रुपये में खरीद सकते हैं।
इसके अलावा अतिरिक्त छूट के लिए Apple iStore India के एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
अगर iPhone 12 स्मार्टफोन खरीदने के लिए ग्राहक अपने Apple iPhone XR 64GB को ट्रेड करते हैं तो 18,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। लेकिन इसके लिए आपको पुराना फोन अच्छी स्थिति में होना चाहिए।
अगर फोन सही स्थिति में है तो आपको iPhone 12 को 38,990 रुपये में खरीदने का मौका मिल सकता है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.