माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के सीईओ सत्या नडेला के बेटे जैन नडेला की सोमवार को मौत हो गई। उनकी उम्र महज 26 साल थी। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एक्सीक्यूटिव स्टाफ को एक ईमेल में इसकी जानकारी दी।
जैन को बचपन से सरेब्रल पाल्सी नामक बीमारी थी। सेरेब्रल पाल्सी एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर होता है, जो बच्चों की शारीरिक गति और चलने फिरने की क्षमता को प्रभावित करता है।
सत्या नडेला 2014 से माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ हैं। वह कई मौकों पर बताते रहे हैं कि उनके करियर में बेटे जैन का बहुत योगदान है।
एक बार उन्होंने कहा था, 'जैन के पैदा होने के बाद मेरे लिए चीजें बदलने लगीं। उसके जन्म ने हर चीज पर असर किया। मैं कैसे सोचता हूं, कैसे लीड करता हूं और किस तरह लोगों से रिलेट करता हूं...ये सब जैन के आने से बदल गया।'
सत्या नडेला की पत्नी अनु नडेला ने एक बार कहा था कि उनके बेटे जैन को बचाने में टेक्नोलॉजी का अहम योगदान रहा।
इस कारण उनके परिवार में टेक्नोलॉजी को काफी वैल्यू दी जाती है। उन्होंने कहा था कि उनके घर में बेटे जैन, दोनों बेटियों और सत्या नडेला हमेशा ही आपस में टेक्नोलॉजी पर बातचीत किया करते थे।
जैन का इलाज चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल में चल रहा था। कंपनी ने स्टाफ को भेजे ईमेल में कहा कि सभी शोक संतप्त परिजनों के लिए प्रार्थना करें और उन्हें इससे बाहर आने की प्राइवेसी व स्पेस दें।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.