मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर नगर की पुरानी बस्ती में प्रेमिका की दूसरी जगह शादी से नाराज युवक जबरन उसके घर में घुस गया। उसने युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो युवक ने उसे और उसके भाई को कुल्हाड़ी से घायल कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक घर के कमरे में सो रही युवती के पास पहुंचा, कुल्हाड़ी की मदद से उसे दरवाजा तोड़ दिया और युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा।
युवती ने जबरदस्ती का विरोध किया तो युवक ने उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसे बचाने आए भाई पर भी आरोपी युवक ने हमला कर दिया। इस हमले में युवती के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल भाई-बहन को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल युवती के परिजनों और मोहल्ले वालों ने मिलकर आरोपी की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर उसे अलग किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.