एम्बुलेंस में आई बारत, स्ट्रेचर पर हुए फेरे : जानिए कहां हुई यह अनोखी शादी


राजस्थान के उदयपुर में एक शादी में दूल्हा एम्बुलेंस से विवाह स्थल पर आया, फिर स्ट्रेचर की मदद से उसे मंडप तक पहुंचाया गया। दूल्हे के इस जज्बे की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है।

उदयपुर शहर में सिंधी समाज ने 25वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया था। सिंधी समाज के प्रमुख हरीश राजानी ने बताया कि शादी समारोह में एक ऐसा दूल्हा पहुंचा। 

दरअलस शादी से पांच दिन पहले एक हादसे में दूल्‍हे का पैर फ्रैक्चर हो गया था, जिसके कारण उसके पैर में रॉड डाली गई थी।

 दूल्हा एंबुलेंस से विवाह स्थल पहुंचा और पैर फ्रेक्चर होने के बाद भी उसने सात फेरे लिए और सभी रस्में पूरी की।

मंगलवार को शिवरात्रि के मौके पर हिरणमगरी के निजी रिजॉर्ट में हो रहे आयोजन में एम्बुलेंस से दूल्हे को लाया गया। इसके बाद भी राहुल और रितिका ने पहले से तय मुहूर्त में शिवरात्रि के दिन ही शादी का फैसला किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ