बिग ब्रेकिंग : सिद्धू समेत पांच राज्‍यों के कांग्रेस अध्‍यक्ष नपे, सिर पर फूटा करारी हार का ठीकरा


पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद चुनावी असफलता का ठीकरा इन राज्‍यों के प्रदेश अध्‍यक्षों पर फोड़ते हुए उनसे इस्‍तीफा मांगा गया है.


पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने  उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों के पार्टी प्रमुखों को इस्तीफा देने के निर्देश दिए हैं. 


पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी. सुरजेवाला ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से कहा है कि वे पीसीसी के पुनर्गठन के लिए अपना इस्तीफा दें.” 


सोनिया गांधी के इस आदेश के बाद पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू सहित पांच प्रदेश अध्‍यक्षों पर गाज गिरी है. 


उधर, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार की समीक्षा के लिए कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली में एक बैठक कर रही हैं. 


पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली की हार की समीक्षा करने के लिए हुई कार्यसमिति की बैठक में प्रियंका ने अपनी रिपोर्ट पेश की थी, जिसके बाद आलाकमान की ओर से यह कार्रवाई की गई है.

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ