दोस्त ने प्रेमिका से बात की तो युवक ने किया ऐसा काम फैल गई इलाके में मच गई भगदड़


उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बन्नादेवी थाना क्षेत्र के ईशू कालोनी में एक युवक ने प्रेमिका के दोस्त के घर पर जाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

इसका कारण था, युवक को प्रेमिका के दोस्त से बात करना नागवार गुजरा था। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस शिकायत दर्ज जांच में जुट गई है।


खबर के मुताबिक, ईशू नगर का रहने वाला एक युवक उसी इलाके के ही एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। दो दिन पहले वह अपने दोस्त की प्रेमिका से बात कर रहा था। जब इस बारे में आरोपी युवक को पता चला तो उसने एतराज जताना शुरू कर दिया।


आरोपी युवक अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर युवक के घर पर पहुंच गया और उसने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने तीन-चार बार हवाई फायरिंग कर दी।


गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसियों में दहशत फैल गई। जब वे बाहर निकले तो उन्हें देखकर हमलावर धमकी देते हुए भाग गए।


सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित जगहों पर दबिश दे रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ