पालतू कुत्ते की मौत से पत्‍नी हुई परेशान तो पति ने सारी हदें पार कर किया ये काम : जाने पूरा मामला


कभी ये आपने सुना है कि पालतू कुत्ते की मौत पर किसी को ऐसा सदमा लगा हो कि उसने खुदकुशी ही कर ली। इंदौर में ऐसी ही एक घटना हुई है। 

पालतू कुत्ते की मौत से पत्नी दुखी रहने लगी तो पति भी मानसिक रूप से परेशान हो गया। उससे पत्नी का दुख नहीं देखा गया तो खुदकुशी कर ली।

यह मामला इंदौर के बजरंग नगर का है। यह रहने वाले 26 वर्षीय युवराज की आठ महीने पहले शादी हुई थी। 

होली के त्योहार के कारण उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। पत्नी के मायके में पालतू कुत्ता था। वह बरसों से घर में रह रहा था और घर में सभी को उससे लगाव था।

जब पत्नी वहां गई तो उसे पता चला कि पालतू कुत्ते की मौत हो गई है। दो दिन पहले जब वह वह वापस ससुराल लौटी तो दुखी रहने लगी।

ससुराल वापस आने पर उसने एक दिन खाना भी नहीं खाया और सुस्त रही। वह घर में भी कहती रहती कि कुत्ते की जगह उसकी मौत क्यों नहीं हुई।

यह सब सुनकर युवराज को ठीक नहीं लगा और वह डिप्रेशन में रहने लगा। जब वह पत्नी का दुख नहीं सह पाया तो उसने खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

हालांकि पुलिस हर एंगल से जाँच कर रही है और पता लगाने में जुटी है कि खुदकुशी की असली वजह क्या है?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ