मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक पिता ने बेटी से रेप के आरोपी को टुकड़ों में काटकर नदी में फेंक दिया।
खबर के मुताबिक, आरोपी का क्षत-विक्षत शव अजनल नदी में बह रहा था। जब सोशल मीडिया पर बहते हुए शव की तस्वीरें वायरल होने लगीं तो मृतक की पहचान की गई। वह मध्य प्रदेश के सकतापुर के रहने वाले 55 वर्षीय त्रिलोकचंद का शव था।
पुलिस ने उसके बारे में ज्यादा जानकारी पता की तो पाया कि वह 14 साल की किशोरी के साथ रेप का आरोपी थी। शनिवार को पीड़िता के पिता और मामा उसे बाइक पर बैठाकर अजनल नदी की ओर ले गए थे।
इसके बाद मछली काटने वाले औजार से त्रिलोकचंद की हत्या कर दी और शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। मृतक और आरोपी दोनों ही आपस में रिश्तेदार हैं।
जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को इस मामले में अन्य लोगों के जुड़े होने का शक है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.