मध्य प्रदेश के सागर के गढ़पहरा किले में एक हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण आरोपी की पत्नी से प्रेम संबंध है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कपिल जखोरा बसंत विहार का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी छोटू कुशवाह, जो कचनौंदा ललितपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का मृतक राजू के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के बीच रंजिश शुरू हो गई है। इसी बीच अगस्त 2021 में उसकी पत्नी ने ख़ुदकुशी कर ली। परिवार वालों ने खुदकुशी का कारण लगातार बीमार रहना बताया था।
पत्नी की खुदकुशी के बाद कपिल ने राजू को जान से मारने की ठान ली। उसने अपने दोस्त छोटू को 20 हजार रुपये देने की बात कही और बदले में उसकी हत्या करने की बात रखी। 20 हजार के लालच में छोटू तैयार हो गया।
दोनों ने पुलिस से बचने के लिए हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए दूसरा राज्य चुना। आरोपी छोटू 27 फरवरी को राजू को बाइक पर गढ़पहरा मंदिर लेकर पहुंचा और वह उसे मंदिर से अलग हटकर बने किले की तरफ ले गया तब छोटू ने उसके सिर पर पत्थर पटका और गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.