भैंस की मौत के बाद रैबीज इंजेक्‍शन लगवाने पहुंच गया पूरा गांव : जानिए पूरा मामला

सांकेतिक तस्‍वीर

यह अजीबो-गरीब मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। यहां डबरा इलाके के चांदपुर गांव में रहने वाले सैकड़ों लोग एकाएक एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने सरकारी अस्पताल पहुंच गए।

एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए लोगों की इतनी भीड़ उमड़ी कि अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टाफ भी हैरान-परेशान।

दरअसल गांव की एक भैंस को पागल कुत्ते ने काट लिया था। भैंस के बच्चे ने उसका दूध पिया तो उसकी मौत हो गई। कुछ दिन बाद भैंस की भी मौत हो गई।

कुछ दिन पहले गांव में सामूहिक भोज का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें उसी भैंस के दूध से रायता बना था जिसकी पागल कुत्ते के काटने से मौत हुई।

रायते को भोज में शामिल सभी लोगों ने खाया था. ऐसे में गांव वालों को डर लग रहा है कि एंटी रेबीज इंजेक्शन न लेने पर उनकी जान जा सकती है।

अस्पताल के डॉक्टरों ने गांव वालों को समझाया कि दूध को गर्म करने से वायरस मर जाता है, लेकिन इसके बावजूद 40 लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन देना ही पड़ा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ