बिक ब्रेकिंग : यूक्रेन में दूसरे भारतीय छात्र की मौत, शव लेकर रोमानिया जाने की कोशिश में पिता


यूक्रेन के विन्नित्सिया में विनितसिया नेशनल पाइरोगोव मेमोरियल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे 22 वर्षीय चंदन जिंदल की बुधवार को बीमारी के कारण मौत हो गई. उनका इमरजेंसी हॉस्पिटल विन्नित्सिया में इलाज चल रहा था. 


जानकारी के मुताबिक चंदन के पिता भी अस्पताल अपने बेटे के शव को लेकर रोमानिया के सीरेट बॉर्डर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.


चंदन पंजाब के बरनाला शहर का रहने वाला था और कुछ दिन पहले ही उसे दिल का दौरा पड़ा था. बीमार बेटे की देखरेख के लिए चंदन के पिता उसी समय से यूक्रेन में थे.


यूक्रेन में एमबीबीएस के चौथे साल की पढ़ाई कर रहे चंदन को 2 फरवरी को हार्ट अटैक आया था. इसके बाद उनके दिमाग में खून के थक्के जम गए थे. 


डॉक्टरों ने चंदन का ऑपरेशन तो कर दिया था, लेकिन वह कोमा में चला गया था. जिसके बाद 2 मार्च को उसने दम तोड़ दिया.


चंदन को दिल का दौरा पड़ने के पांच दिन उनके पिता शीशन कुमार जिंदल उनकी देख-रेख के लिए यूक्रेन गए थे. 


इसके कुछ दिन बाद से ही हालात बिगड़ते गए और रूस-यूक्रेन के बीच जंग छिड़ गई. चंदन के पिता के साथ उनके ताया भी यूक्रेन गए थे, जो कि एक मार्च को लौट आए हैं.

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ