मोहब्बत आखिर इतनी बेरहम कैसे हो सकती हैl पहले प्रेम किया फिर शादी रचाई शादी। इसके बाद मामूली विवाद में करीब 25 साल की गर्भवती पत्नी को पहले पीटा फिर चलती ट्रेन से फेंक दियाl
यह घटना यूपी के अयोध्या से सटे थाना नवाबगंज क्षेत्र में सोमवार को रात को हुई जिसमें मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही हैl पीड़िता जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।
अयोध्या के नेवली पुरवा,खजुरहट थाना बीकापुर अयोध्या लड़के को पंजाब की लड़की नेहा से मोहब्बत हो गई थी। इश्क के बाद दोनों ने शादी रचा ली। इश्क, शादी और धोखे की कहानी केवल छह माह में ही जान लेने तक पहुंच गई।
सोमवार को गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में नवाबगंज-अयोध्या के बीच मिली महिला को घायल अवस्था में पाया गया जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया और घर वालों को घटना की सूचना दी गईl
नवाबगंज पुलिस ने चलती सरयू एक्सप्रेस ट्रेन से धक्का देकर पत्नी की हत्या किए जाने के प्रयास के मामलें पीड़ित नेहा की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलवार की रात में आरोपी और उनके रिश्तेदारों के यहां पुलिस नें छापेमारी करते हुए आरोपित सास रीता और रिश्तदारों समेत आधा दर्जन लोग को पुलिस ने पकड़ कर आरोपी को पेश करने का दबाव बनाया है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.