- सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर कहा- एक दिन तुम्हारा भी पर्दाफाश होगा
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में हैं। लेकिन, इस बार चर्चा का विषय कोई फ़िल्म नहीं बल्कि कुछ और है।
दरअसल, उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड पाकिस्तानी अभिनेत्री सोमी अली ने एक धमकी दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम में एक फोटो पोस्ट कर सोमी अली ने बिना कोई नाम लिए एक फोटो पोस्ट किया है।
अभिनेता और सलमान खान की पूर्व प्रेमिका सोमी अली ने “बॉलीवुड के हार्वे विंस्टीन” को बेनकाब करने की धमकी दी। इंस्टाग्राम पोस्ट में, उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन को भी टैग किया।
सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम में अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘मैनें प्यार किया‘ फिल्म के एक सीन का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा कि- “बॉलीवुड के हार्वी वीन्सटीन, एक दिन तुम्हारा भी पर्दाफाश होगा।”
बता दें कि हार्वी वीन्सटीन हॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर हैं। हार्वी पर 80 से ज्यादा अभिनेत्रियों और महिलाओं ने रेप करने, मारपीट और धमकाने के आरोप लगाए थे।
इतना ही नहीं, कैप्शन में सोमी अली ने लिखा कि, तुमने जितनी भी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया है, वह सब सामने आएंगी और सच बताएंगी। जैसे कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया था।
*सोमी अली रह चुकी है सलमान की गर्लफ्रेंड!*
एक समय जब सोमी और सलमान खान रिश्ते में थे तब सलमान की नजदीकियां ऐश्वर्या के साथ बढ़ गईं थी।
उस समय सलमान फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” की शूटिंग कर रहे थे। फिर बाद में ऐश्वर्या ने भी सलमान पर मारपीट करने और फोन पर धमकी देने के आरोप लगाए थे।
सोमी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान मेरे पहले पहले बॉयफ्रेंड थे लेकिन ऐश्वर्या की वजह से उनका रिश्ता टूट गया था।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.