बिग ब्रेकिंग : अखिलेश ने ये बड़ा आरोप लगाकर राष्‍ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर चुनाव से पहले भी सवाल उठाते रहे हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद अखिलेश ट्वीट कर फिर ईवीएम पर सवाल खड़ा किया है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की जो ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है, मा. उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे।

अखिलेश ने आगे लिखा, 'किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज्यादा अहम है।'

वायरल ऑडियो में चुनाव अधिकारी एक ईवीएम कथित रूप से बदले जाने की बात करता सुना गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ