शराब के शौकीनों को लगा जोर का झटका : दारू पर अब नहीं मिलेगा डिस्काउंट


दिल्ली में शराब के शौकीन लोगों की चिंता बढ़ गई है। दिल्ली सरकार की ओऱ से एक आदेश जारी किया गया है। अब शराब पर डिस्काउंट नहीं मिलेगा।

अब दुकानदार शराब की MRP पर किसी भी तरह का कंसेशन रिबेट या डिस्काउंट नहीं दे सकेंगे।

दिल्ली के एक्साइज कमिश्नर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सरकार ने डिस्काउंट देने की इजाजत इसलिए दी थी ताकि ग्राहक को चॉइस मिल सके।

साथ ही बाजार में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के जरिए सही कीमत तक शराब उपलब्ध हो सके। दिल्ली के एक्साइज कमिश्नर ने कहा कि शराब दुकानदारों ने सोशल मीडिया पर भी इसका प्रचार किया। साथ ही इजाजत न होने पर भी इसके बैनर और होर्डिंग लगवाए।

बता दें कि दिल्ली में शराब के दुकानदार डिस्काउंट पर शराब बेच रहे थे। इसके चलते शराब की दुकानों पर भारी भीड़ जमा हो रही थी, लिहाजा कानून व्यवस्था की भी समस्या हो रही थी। इसके साथ ही कोविड के नियमों का भी उल्लंघन हो रहा था।

दिल्ली में नई आबकारी नीति को लेकर बीजेपी और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी आमने-सामने है। अब बीजेपी ने केजरीवाल पर हमला बोलने के लिए आबकारी नीति को लेकर राजधानी में जनमत संग्रह कराने का फैसला लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ